उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता औरैया: अजीतमल में चिन्हित हाट स्पाट जगहों पर उपजिलाधिकारी अजीतमल द्वारा राजस्व विभाग व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी उनके सम्मुख अंकित समयावधि तक लगाई गई।जिसमे तैनात किए गए राजस्व विभाग के लेखपाल व शिक्षा विभाग के अध्यापकों को उपस्थित रहकर कोराना संक्रमित व्यक्तियों के खाने पीने सम्बन्धी सामान को उपलब्ध कराना होगा। तथा वहा पर निवास कर रहे व्यक्तियों को उनके घर तक उनके रोजमर्रा कि आवश्यक बस्तुए जैसे कि सब्जी,राशन, फल,पानी ,दूध इत्यादि सामान को उनके पास तक पहुंचाना है। वहीं उपजिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिया है, कि हाट स्पाट एरिया के आस-पास कोई अनावश्यक भीड़ भाड़ व अनावश्यक तरीके से घूमता मिलता है। तो उसके खिलाफ कोविड़-19 विनियामवली व आपदा अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अंतर्गत आई पी सी की धारा 188 के अंतर्गत की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।जिसके वह खुद जिम्मेदार होंगे ।
हाट स्पाट एरिया में लेखपालों व अध्यापकों की लगाई गई ड्यूटी!
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know