मधवापुर में प्रधान संघ अध्यक्ष ने वितरण की राहत सामग्री,ग़रीबों के खिले चेहरे
धर्मेंन्द्र यादव कंचौसी : सहार व्लाक की ग्राम पंचायत मधवापुर में शुक्रवार बिधूना तहसील प्रशासन द्रारा भेजी गई खाध्यान सामग्री को प्रधान प्रतिनिधि और प्रधान संघ के ज़िला अध्यक्ष अरुण सिहं मुन्ना ने सोशल ड़िस्टेसिंग में क्षेत्र के पचास ग़रीब मज़दूर रोज कमाने ख़ाने वालों को खाद्यान सामग्री का वितरण किया। लाकड़उन में राहत सामग्री पाकर ग़रीबों के चेहरे खिल गए।
जूनियर हाईस्कूल परिसर में प्रधान संघ अध्यक्ष लेखपाल पंकज कुमार की मौजूदगी में पांच किलो आटा पांच,किलो आलू,पांच किलों अरहर दाल,पांच किलों चावल,दो किलो शक्कर,एक किलो कढ़ुआ तेल,एक किलो नमक,चाय की पत्ती,हरी सब्ज़ी घनिया,मिर्ची आदि ज़रूरी चीजो को ग़रीब मज़दूर असहाय लोगों को बितरण किया। इसके साथ ही लोगो को मास्क सैनिटाईजर साबुन भी बितरण किया। प्रधान संघ अध्यक्ष ने लोगो से कोरोना बीमारी से वचाब के लिए साफ़ सफ़ाई से रहकर लाकड़ाउन का पालन करने की अपील की। बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी भी समय देने को कहा।जिससे लोगो को घरों में पहले क्वारंटीन किया जा सके।
इस मौक़े पर ज़िला पंचायत सदस्य उमा देवी लेखपाल पंकज कुमार अनिल दोहरे मान सिंह गुड़्ड़न त्रिवेदी राम नरेश आदि लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know