समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश न्यूज21
नियम विरुद्ध दुकानें खोलने पर की गई दिबियापुर पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही
दिबियापुर । रविवार को सप्ताहिक बंदी होने के बावजूद अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित दुकानें खोलने वालों पर पुलिस द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई चालान काटे गए है । दिबियापुर के तेजतर्रार सिटी इंचार्ज उपनिरीक्षक मूलेन्द्र सिंह चौहान, सिपाही कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह सहित अन्य स्टाफ द्वारा रविवार को दिबियापुर मे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वाले व बिना मास्क लगाए व निर्धारित दिन में दुकान न खोलने से करीब 45 लोगों को नोटिस देकर चेतावनी दी गयी वही
एसआई मुलेन्द्र सिंह चौहान ने सख्त संदेश देते हुए बताया कि दुकानदारों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रही है कई बार नियमों का पालन करने की अपील की जा चुकी है इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं ! इसीलिए जो रोस्टर के विपरीत दुकान खोले थे ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी । और चेतावनी भी दी कि लॉकडाउन के नियमो का पालन करें , सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें , मास्क लगाकर बैठे , बिना मास्क लगाए किसी को कोई सामान ना दे अगर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए कोई भी व्यक्ति पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know