Top News

तालाब मे उतराता मिला किशोरी का शव गाँव मे मचा हड़कंप

 रिपोर्टर-अवधेश शर्मा/ उत्तर प्रदेश न्यूज21/ औरैया            
औरैया:सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुंदरीपुर में रविवार की दोपहर तालाब में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी का शव तालाब में उतराता नजर आया।शव को देख गाँव में हड़कंप मच गया आनन फानन में ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला गया। एकत्रित ग्रामीणों ने मृतिका की पहचान गाँव निवासी अरुण की पुत्री आकृति के रुप में की उसके बाद में ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित,पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर  सुरेंद्र नाथ,कोतवाली इंचार्ज दिनेश चंद्र ने मौके पर पहुचकर मामले की जाँच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर मृतिका के पिता अरुण ने प्रेम प्रसंग की बात कहते हुए गाँव निवासी एक नावालिक किशोर पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुचाया।वही मृतिका के पिता ने बताया उसकी पुत्री सुबह 6 बजे से घर से लापता थी मेनें सभी जगह खोजबीन की लेकिन उसका कही  पता नहीं चला।बाद में उसका शव घर के पास बने तालाब में उतराता हुआ पाया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने