प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:00 बजे देश को कर सकते हैं संबोधित, लोकडाउन को लेकर कर सकते हैं बड़ी घोषणा
उत्तरप्रदेश न्यूज़21:कोरोना लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉकडाउन के संबंध में वे कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल देश में कोरोना लॉकडाउन का ये तीसरा चरण है और इसकी समयसीमा 17 मई को खत्म हो रही है।इससे पहले पीएम मोदी ने लॉकडाउन के पहले चरण के 21 दिन के खत्म होने से पहले 14 अप्रैल को देश को संबोधित किया था और फिर दो हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संतुलित रणनीति बनाने की जरूरत है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि गांव इस महमारी से मुक्त रहें।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know