ब्यूरो चीफ -मनोज तोमर/ उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/
हैल्थ वर्कर्स/ कोरोना वारियर्स के मध्य वितरण हेतु 60 पीपीई किट और 200 मास्क कार्यकारी निदेशक दादरी अपूर्ब कुमार दास ने सुरेन्द्र नागर, माननीय सांसद राज्य सभा के प्रतिनिधि सोनू नागर को सौंपे। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि वैश्विक महामारी कोरोना द्वारा उत्पन्न हुए संकट में एनटीपीसी दादरी प्रबंधन द्वारा ज़िला प्रशासन को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कार्यकारी निदेशक ने कहा कि एनटीपीसी दादरी में लॉकडाउन से संबन्धित दिशा निर्देशों का पालन आवश्यक रूप दे किया जा रहा है।इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन विजय लक्ष्मी मुरलीधरन,वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर कन्हैया लाल, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन निकेश कुमार एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। इस दौरान शारीरिक दूरी सोशल डिस्टनसिंग और आवश्यक रूप से मास्क प्रयोग का अनुपालन भी किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know