10 लीटर कच्ची शराब समेत दो लोगों को पकड़ा व युवती को मारपीट कर किया घायल
उत्तरप्रदेश न्यूज21 रामप्रकाश शर्मा
औरैया। कोतवाली के उपनिरीक्षक निझाई चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार अवस्थी ने रविवार की शाम करीब सवा 5 बजे कोतवाली क्षेत्र के मंडी गेट के सामने दीपचंद्र पुत्र महादेव व बृजेश कुमार पुत्र राधे श्याम निवासीगण ग्राम लुधपुरा कोतवाली औरैया के कब्जे से 5 , 5 लीटर देशी कच्ची शराब बरामद कर पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गये आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
युवती को मारपीट कर किया घायल
शहर के मोहल्ला भीखमपुर हीरो होंडा वाली गली निवासी सुनीता पत्नी हरि ओम ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की सुबह करीब 8 बजे उसकी पुत्री कल्पना मोहाल में ही थी। उसी समय मोहाल की ही गीता पत्नी दशरथ आ गई , और उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज करने लगी। जब उसकी पुत्री ने गालियां देने का विरोध किया , उसी समय आरोपित महिला ने उसकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know