उत्तर प्रदेश न्यूज21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता दिबियापुर
औरैया(दिबियापुर):मंगलवार को विधुत लाइनमैन का पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान फफूंद चौराहा पर बगैर हेलमेट के चालान काट दिया । जिससे नाराज लाइनमैनों ने हड़ताल की धमकी दी तो विधुत विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गये व आनन फानन लाइनमैनों को मना लिया ।मामला मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे का बताया जा रहा है। केवीए सब स्टेशन असेनी पर तैनात लाइनमैन दोपहिया वाहन से जा रहा था। नगर के फफूंद चौराहा पर वाहन चेकिंग चल रही थी हेलमेट न होने पर पुलिस ने चालान कर दिया। चालान से भड़का लाइनमैन सीधा दफ्तर पहुंचा और अपने अन्य साथी लाइनमैनों को बात बताई । सभी ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया और थोड़ी ही देर में मामला सोशल मीडिया में छा गया।
इसके बाद विधुत अधिकारियों में खलबली मच गई व उन्होंने लाइनमैनों को समझा बुझाकर हड़ताल पर न जाने के लिए राजी कर लिया । दिबियापुर में कही जगहों पर फाल्ट की समस्या आ रही है पर लाइनमैनो में फाल्ट सही करने से किया मना।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know