Top News

कंचौसी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्द होने से मरीज परेशान* औरैया कानपुर देहात ज़िले की सीमा पर स्वास्थ्य सेवाएँ बदहाल।

धर्मेंन्द्र यादव उत्तर प्रदेश न्यूज 21 
*कंचौसी/औरैया*
लगभग बीस हजार की आबादी वाला कस्बा कंचौसी दो जिलों औरैया कानपुर देहात से जुड़ा हुआ है इन दोनों सीमाओं के बीच में एक ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है जिसके बन्द होने से मरीजो का हाल बेहाल हो चुका है लोक डाउन के चलते सैकड़ो मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए इधर उधर भटक रहे हैं आखिर सरकार का कैसा फैसला जो लोगो को रास नही आ रहा है ।जहाँ निर्धन परिवारों को इसी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से निःशुल्क दवा मिलती थी वही इन गरीबो को रुपये देकर भी कस्बे में इलाज की कोई सुविधा नही है।कस्बे वासियो कहना है आखिर कहा जाए इलाज के लिए वही स्वास्थ्य केन्द्र के बन्द होने से झोलाछाप डॉक्टरों की अच्छी कमाई हो रही है। इसी स्वास्थ्य केन्द्र से औरैया जिले के ग्राम पंचायत मधवापुर , लछियामऊ, नौगवां , अमरपुर , ढिकियापुर , घसाकापुरवा, कंचौसी गांव , जमौली , कानपुर देहात जिले के पिलख , मनेपुर , सड़रामऊ , धौकलपुरवा , रानेपुर , बान आदि गांव के लोग इसी इकलौते स्वास्थ्य केन्द्र से दवा लेने आते हैं लेकिन अब स्वास्थ्य केंद्र बन्द होने से मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आर कुमार ने बताया मेरी ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झीझक में लगा दी गई ।स्टाफ ना होने से स्वास्थ्य केंद्र बंद करना पड़ रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم