सहार। कोरोना वायरस के खिलाफ दिन रात निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देने वाले पुलिस विभाग एवं चिकित्सा विभाग के सभी सेवकों का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहार अशोक दोहरे एवं उनकी टीम ने धन्यवाद प्रपत्र देकर अभिवादन किया। उनके द्वारा दी जाने वाली निस्वार्थ अनवरत सेवाओं के लिए उनके द्वारा किए गए सहयोग और समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। आप के द्वारा किए इस ईश्र्वरीय कार्य को संपूर्ण भारत अनंत काल तक स्मरण रखेगा। हम सब एकजुट होकर इस संकट काल से बाहर निकल कर आएंगे और कोरोना वायरस से फैली इस वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त करेंगे।
सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी सहार में कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी निभा रहे थानाध्यक्ष बेला बृजेश कुमार भार्गव ,चौकी इंचार्ज दिनेश शंकर चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अशोक दोहरे ,महामंत्री मंजुल पाठक ,गौशाला प्रबन्धक अश्वनी कुमार पांडेय ,उमेश तिवारी,विनोद तिवारी,शिवप्रकाश राजपूत आदि सदस्य मौजूद रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ राकेश सिंह सचान के साथ डॉक्टर शलभ मोहन डॉ दिलीप गुप्ता ,चीफ फार्मशिस्ट महेश चन्द्र, फार्मशिस्ट मानसिंह ,नरेश चन्द्र के गले में हार पहनाकर उनका सम्मान किया और कहा कि कोरोना वायरस से फैलने वाली बीमारी से बचाव के लिए जहां स्वास्थ्य कर्मी दिन - रात प्रयास कर रहे हैं वहीं पुलिस लॉकडॉउन के नियमो का पालन आम जनता को करवा रही जिससे यह वायरस आगे न फैलने पाए, और लोगों को घरों में रहने की अपील करती हुई नजर आ रही।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know