Top News

सांसद कौशल किशोर व सुधांशु सिंह ने पुलिस प्रशासन को फूल देकर ताली बजाकर किया सम्मान…

अभिलाष दीक्षित संवाददाता उत्तर प्रदेश न्यूज21
पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के तहत सैनिटाइजर मास्क भी दिए…
लखनऊ/मोहनलालगंज भाजपा सांसद कौशल किशोर व् मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह द्वारा सभी
पुलिसकर्मियों को सैनिटाइजर मास्क ग्लव्स का वितरण किया
कोरोना वैश्विक महामारी में लॉकडाउन के दौरान अपनी जान की परवाह किये बिना आम लोगों को सेवा देने वाले कोरोना योद्धाओं को आज मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर ने मोहनलालगंज कोतवाली में फूल देकर सम्मानित किया। सांसद कौशल किशोर ने सोशल डिस्टेंस को लेकर भी लोगो को जागरूक किया मोहनलालगंज सांसद व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कोरोना वारियर्स को धन्यवाद दिया मोहनलालगंज सांसद व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी ने ताली बजाकर कोरोना योद्धाओं जिनमे डॉक्टर्स ,पुलिसकर्मियों मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया साथ में पत्रकारों को पुष्प भेंट करके धन्यवाद दिया इस मौके पर मोहनलालगंज एसीपी संजीव कुमार सिन्हा इंस्पेक्टर मोहनलालगंज जीडी शुक्ला के साथ सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विनोद सिंह ,विकास सिंह ,पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश सिंह भंडारी राजेश मिश्रा धीरेंद्र बहादुर सिंह, अवनीश पांडे, अजय अवस्थी, अनुराग तिवारी ,हिमांशु सिंह , प्रधान प्रतिनिधि सुजीत कुमार पांडे , पूर्व उपप्रधान अरुणेश प्रताप सिंह आदि लोग रहे |

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने