यूपी न्यूज21,रिपोर्टर - । नवनीत गुप्ता दिबियापुर(औरैया)
जिला औरैया - (
दिबियापुर थाना क्षेेेेत्र ग्राम पंचायत कैंजरी के मजरा हीरा का पुरवा में गुरूवार (16/04/2020)की रात कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने की नियत से गांव के बारात घर में आग लगा दी। जिससे बारात घर के पीछे रखा एक ग्रामीण का भूसा साइकिले एवं कृषि यंत्र जलकर खाक हो गये।वहीं पास बधे पशु बाड़े में बंधी तीन भैंसे भी आग से झुलस गई। घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस समेत क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।जानकारी के अनुसार गांव के भानु प्रताप सिंह राजपूत पुत्र मोहनलाल के खेत के किनारे सड़क पर पंचायत का बारात घर बना है।
उसके आस-पास बारात घर को जमीन देने वाले भानु प्रताप सिंह का पशु बाड़ा भी बना हुआ है। जहां पर किसानों की भैंसे बंधी रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे के बाद उन्होंने आग की लपटें उठती देखीं। शोरगुल होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समर्सिबल पंप चलवा कर आग पर काबू पाया। गांव के आलोक राजपूत ने बताया कि कुछ अराजक लोग गांव का माहौल खराब करने पर तुले हैं जिन्होंने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।गांव के लाखन सिंह अशोक राजपूत सतीश शर्मा रोशनलाल एवं अनिल शर्मा आदि ने थाना पुलिस दिबियापुर से उक्त घटना की जांच करा कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कीये जाने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know