Top News

श्री जय राम सेवा धर्म संस्थान की मुहिम-भूखे नहीं सोएंगे गरीब,हर घर तक पहुंचेगा भोजन

घनश्याम सिंह समाचार संपादक
लखनऊ - 11 अप्रैल,प्रदेश की राजधानी के निवासी जरूरतमंदों 
'कोराना" के निदान को लागू किये लॉक डाउन के मद्देनजर उत्पन्न खाने-पीने की समस्यायों के निराकरण को  समाजसेवियों ने बीड़ा उठाया है,इसी मुहिम को गति देते हुए राजधानी के प्रख्यात समाजसेवी संस्थान "श्री जय राम सेवा धर्म  संस्थान"  के  प्रयासों से शहर के ऐसे लोग जो जरूरतमंद हैं, उन सभी परिवारों को चिन्हांकित  वार्डों में ऐसे 8000 से भी अधिक परिवारों तक यह राशन और भोजन सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। जिसके वितरण की कमान श्री जय राम  श्री जय राम सेवा धर्म  संस्थान  के स्वयं सेवकों द्वारा सम्हाली गई, संस्थान द्वारा आज फिर  गरीब और जरूरतमंदों को राशन और पूरी सब्जी का वितरण किया गया, श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान ने  अशरफाबाद रानी साहब की बगिया, एफ ब्लॉक, एम् आई एस  चौकी के पीछे, टिकैत गंज ,बड़ा तलाब, सुपा कॉलोनी, गुरुद्वारा के पास लेबर कालोनी कर्बला रोड लखनऊ  व आसपास के क्षेत्रों में भोजन सामग्री वितरित की,  इस पुण्य काम मे संस्था के सभी सदस्य जिनमें  समाज सेवी चंद्रिका यादव संस्थापक, शिव सागर शर्मा, रामसनेही शर्मा , पंडित राम शब्द मिश्र, प्रेम स्वरूप मिश्रा, विजय यादव .रंजना मिश्रा ,जनाब मोहम्मद समीर,  मृदुला सक्सेना,  पिंटू सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, गीता वर्मा , सुजीत शर्मा मौजूद रहे।।
फ़ोटो:भोजन सामग्री वितरित करते संस्थान के स्वयंसेवक

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم