Top News

एरवाकटरा के ग्राम बढ़ाईंन गांव में गर्भवती महिलाओं को पंजीरी व दलिया वितरण किया

एरवाकटरा के ग्राम बढ़ाईंन  गांव में गर्भवती महिलाओं को पंजीरी व दलिया वितरण किया जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना देवी व ग्राम प्रधान सुधीर कुमार द्वारा।
एरवाकटरा के बढाईएन गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना देवी ने गर्भवती महिलाओं को दलिया व पंजीरी भोजन युक्त सामग्री वितरण की और वही महिलाओं से अपील भी की कोरोना संक्रिमत बीमारी को लेकर की आप लोग अपने घरों में रहे और हांथो को साबुन से धोती रहे है बिना मास्क के घर से बाहर न निकले खान पान का विशेस ध्यान रखे किसी भी प्रकार से कोई भी लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है बचाव ही सुरक्षा है।जीवन से बढ़कर कुछ नही है अपने परिवार की अपने समाज की ,अपने देश की रक्षा करना हमारा परमकर्तव्य है इसके लिये  हमे अपने घरों में रहना चाहिये और लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए और जल्द ही हम लोग कोरोना की जंग को जीत जायेंगे।वही ग्राम प्रधान सुधीर ने भी महिलाओं को जागरूक किया है और कहा कि बिना मास्क के बिना नही निकले और अपने परिवार के लोगों को भी न निकलने दे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने