धर्मेन्द्र यादव उत्तरप्रदेश न्यूज21
कंचौसी: कोरोना काल में सहायल मंडल के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अथक प्रयास करके जन सेवा में लगे हुए है। पहले कोरोना फाईटर का सम्मान और अब आम जनता को कोरोना से वचाब के लिए कूद पड़े है। ये लोंग घर घर जाकर लोगों को घर के बने फेंस मास्क सैनिटाईजर और साबुन का वितरण करने जुटे है।
सहार व्लाक की सहायल ग्राम पंचायत में मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत , सोनू मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शंकर अग्निहोत्री व सुरेशचन्द्र तिवारी ने घर घर जाकर गृह निर्मित मास्क वितरित किये. प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाकर आवश्यक कार्य हेतु बाहर जाने तथा घर में भी सोशल डिस्टेंन्सिग का पालन करने, साबुन से दिन में हाथ धोकर ही किसी वस्तु को छूने का निर्देश दिया. शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सरकारी कर्मचारियों व पुलिस को सहयोग करने के लिए कहा.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know