Top News

कोरोना" राहत के लिए लखनऊ के प्रख्यात शिक्षण संस्थान सी.एम.एस.परिवार ने सत्तर लाख रुपए देकर मानवता की मिशाल कायम की*

*"कोरोना" राहत के  लिए लखनऊ के प्रख्यात शिक्षण संस्थान सी.एम.एस.परिवार ने सत्तर लाख रुपए देकर मानवता की मिशाल कायम की*
■ *शिक्षण संस्थान संस्थापिका
डा.भारती गाँधी व उनकी बेटी गीता गांधी ने जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को राहत राशि सौंपी*
घनश्याम सिंह  समाचार संपादक
 लखनऊ:प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित प्रख्यात शिक्षण संस्थान "सिटी मांटेसरी स्कूल समूह ने समाज सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए"कोरोना"महामारी प्रभावित लोगों की मदद हेतु अपनी ओर से जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को सत्तर लाख रुपये की चेक सौंपीं।।

लखनऊ का  सीएमएस शिक्षण संस्थान समाज सेवा व जगत कल्याण के लिए हमेशा समर्पित रहता है, इस समाजसेवा अभियान को और आगे बढ़ाते हुए संस्थान की संस्थापिका व महान शिक्षाविद डॉ भारतीय गांधी व उनकी बेटी गीता गांधी ने जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को चैक के माध्यम से सत्तर लाख की धनराशि सौंपी, वैश्विक महामारी का पर्याय बने खतरनाक "कोराना" वाॅयरस के उन्मूलन हेतु शासन-प्रशासन पीड़ितों की सहायता कर रहा है। इन्हीं राहत कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने  लखनऊ के जिलाधिकारी  अभिषेक प्रकाश से उनके कार्यालय में भेंट कर कोरोना राहत कार्यों हेतु उन्हें 20 लाख रूपयों का चेक़ के माध्यम से आर्थिक योगदान दिया। यह धनराशि जिलाधिकारी के माध्यम से इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी को प्रदान की जायेगी, जो कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सेवा में सक्रिय योगदान दे रही है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

श्री शर्मा ने आगे कहा कि सामाजिक कार्यों में सी.एम.एस. सदैव ही बढ़चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है और इस कठिन समय में भी अपने सामाजिक दायित्वों से कदापि पीछे नहीं है और सभी संभव तरीकों से कोरोना प्रभावित लोगों की मदद हेतु सी.एम.एस. लगातार प्रयासरत है,

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि मानवीय संवेदना को आगे बढ़ाते हुए सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अलग से सी.एम.एस. के सभी शिक्षकों-कार्यकर्ताओं एवं मैनेेजमेन्ट की ओर से कोरोना राहत कार्यों हेतु नगर आयुक्त डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी को उनके कार्यालय में जाकर 50 लाख रूपयों का चेक भेंट किया। सी.एम.एस. द्वारा इस धनराशि को प्रशासन की ‘जनता रसोईघर’ के उपयोग हेतु प्रदान किया गया है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 50,000 जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। विदित हो कि नगर निगम द्वारा शहर भर में 9 जनता रसोईघरों की स्थापना की गई है। 50 लाख रूपयों की इस धनराशि में सी.एम.एस. के लगभग 3000 शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने एक दिन के वेतन स्वरूप 35 लाख रूपयों का योगदान दिया, जिसमें सी.एम.एस. मैनेेजमेन्ट ने 15 लाख रूपये जोड़कर कुल 50 लाख रुपये की धनराशि कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद हेतु प्रदान की है।

श्री शर्मा ने बताया कि इसके अलावा भी सी.एम.एस. सभी संभव तरीकों से लगातार कोरोना प्रभावित लोगों की मदद हेतु लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में, सी.एम.एस. ने जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थापित लखनऊ विकास प्राधिकरण की रसोई में 10,000 किलोग्राम राशन सामग्री की आपूर्ति की है, जिसमें 5000 किलोग्राम गेहूं का आटा, 2500 किलोग्राम चावल, 1500 किलोग्राम दाल, 550 किलोग्राम आलू और 150 किलोग्राम घी शामिल है। एल.डी.ए. की इस सामुदायिक रसोई में बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है, जिसका संचालन एल.डी.ए. की संयुक्त सचिव श्रीमती रितु सुहास कर रही हैं। 
इसके अलावा, पुलिस कमिश्नर श्री सुजीत पाण्डेय के अनुरोध पर सी.एम.एस. ने एक बार 40 बसें एवं दूसरी बार 20 बसे मय ड्राइवर व कंडक्टर के कोरोना प्रभावित लोगों की मदद हेतु दी थी, जिसने श्री पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभावित लोगों को उनके गन्तव्य तक पहुचाने में मदद की।
इसके साथ ही, सी.एम.एस. ने यूपी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (यू.पी.एस.ए.) के माध्यम से जिला प्रशासन को रू. 1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रूपये मात्र) की आर्थिक सहायता कोरोना राहत कार्यों हेतु प्रदान किया है।
श्री शर्मा ने बताया कि सामाजिक कार्यों में सी.एम.एस. सदैव ही बढ़चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है और इस कठिन समय में भी अपने सामाजिक दायित्वों से कदापि पीछे नहीं है। 
फ़ोटो

1-जिलाधिकारी लखनऊ को 20 लाख रुपये का चेक़ सौंपती डॉ भारती गांधी

2- नगर आयुक्त को 50 लाख रुपये का चेक़ सौंपती सीएमएस प्रेसीडेंट गीता गांधी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने