Top News

बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने पीड़त परिवार को प्रदान की राहत सामग्रीथानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव बोले "उनके रहते कोई भूखा नहीं सोएगा

राहत सामग्री पाकर फूला नहीं समाया पीड़ित परिवार*
  घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
औरैया: लॉक डाउन काल में कस्बे के एक छोटे दूकानदार की दूकान बन्द हो जाने से उत्पन्न रोटी-रोजी की समस्या के चलते तीन दिन से भूखे होने की सूचना मिलने पर बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने पीड़त परिवार को राहत सामग्री प्रदान की।।

बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव  को टीम मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि कस्बा बेला के अजीत अग्निहोत्री का
परिवार तीन दिन से भूखा है,इस पर बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए  अजीत अग्निहोत्री के घर पंहुचकर उन्हें निजी खर्च से खरीदकर राहत सामग्री प्रदान की, राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवार फूला नहीं समाया,इस मौके पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव ने कहा कि उनके रहते कोई भूखा नहीं सोयेगा,उन्होंने कहा कि वे भूखे सो सकते हैं पर उनके रहते क्षेत्र की जनता भूखे नहीं सो सकती है,थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता को अपने व समाज हित के लिए पूर्ण रूप से लॉक डाउन का पालन करने व सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की सलाह दी।।
फ़ोटो :पीड़ित परिवार को राहत सामग्री प्रदान करते बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने