Top News

लॉक डाउन के चलते शहद व्यवसायी कृषक को हुआ दस लाख रुपये का नुकसान

घनश्याम सिंह समाचार संपादक उत्तर प्रदेश न्यूज21
शहद व्यवसाई कृषकके सामने रोजी-रोटी का संकट कर्ज चुकाने के लिए सरकार से मांगी आर्थिक मदद
औरैया: लॉक डाउन के लागू होने से जनपद के बिधूना तहसील के शहद व्यवसायी कृषक को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हो गया जिससे शहद व्यवसाई कृषक  के सामने रोजी-रोटी का संकट छा गया है।।
जनपद की बिधूना तहसील के ग्राम वलीदाद पुर निवासी युवा कृषक सुनील कुमार तिवारी पुत्र स्व.बदलू प्रसाद तिवारी ने कर्ज लेकर सीमावर्ती कन्नौज जिले के औसेर ग्राम के निकट मधु मक्खी पालन किया था, इस दौरान उन्होंने मधु मक्खी के छत्तों से  निकाला गया करीब324 टीन शहद इकट्ठा किया जिसे पुलिस ने बिक्री हेतु कन्नौज मंडी नहीं ले जाने दिया,जिससे उन्होंने शहद की अपने याकूबपुर आवास पर रख दिया,जो लॉक डाउन के कारण खराब हो रह है,शहद व्यवसायी कृषक ने बताया कि पुलिस उसे और शहद निकालने नहीं दे रही है,भोजन पानी आदि की व्यवस्था न हो पाने से मधु मक्खियां भी मर रहीं हैं,पीड़ित किसान ने बताया कि उसे करीब दस लाख रुपये का नुकसान हो गया है,उन्होंने उप्र सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।।
   

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم