Top News

मजदूरी से लौट रहे गरीब दलित को दबंगों ने लहूलुहान किया।

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21जालौन
एक और जहां लॉकडाउन में  योगी सरकार ने किसान और मजदूरों को कार्य करने की छूट दे रखी है जिससे उनका जीवन यापन चल सके ।लेकिन कुछ दबंग  लॉकडॉन में गलत तरीको
से गरीबों को परेशान कर रहे हैं।मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नैनपुरा का है जहां पर कुछ दबंग लोगों ने खेत से वापस लौट रहे मजदूर को लाठी-डंडों से मार-मार कर लहूलुहान कर दिया और जातिसूचक गाली देकर हमला बोलते हुए कहा है कि इस लोक डाउन में घूम रहे हो तुम्हें पता नहीं है कि लोग डाउन चल रहा है फिर भी बाहर हो । कहते हुए उन्होंने लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया जिससे दलित किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है।मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नैनपुरा का है जहां पर सुरेश चंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी नैनपुर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि कि मैं अपने खेतों से काम करके लौट रहा था तभी कमलेश प्रजापत के घर के पास आकरअवतार किशन रामलला व सुशील उर्फ छुंनो पुत्रगण स्वर्गीय श्री वासुदेव निवासी नैनपुरा तथा बेटू पुत्र सुशील द्वारा प्रार्थी को जातिसूचक गाली देकर लाठी-डंडों से प्रहार किया जिस से प्रार्थी की आंख व नाक से खून निकलने लगा और प्रार्थी बेहोश हो गया झगड़े में प्रार्थी के पुत्र रवि कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग खड़े हुए उक्त घटना गांव के क्षमा नंद पुत्र स्वर्गीय श्री बलिराम ब लालता प्रसाद पुत्र भागीरथ ने देखी है अतः दलित गरीब किसान को सरकार से न्याय की उम्मीद है एवं प्रशासन दलित किसान की उक्त कार्रवाई कर सही न्याय दिलाने में मदद करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने