Top News

एक तरफ कोरोना वायरस व दूसरी तरफ प्रकृति की मार से परेशान किसान......

उपसंपादक-धर्मेंद्र प्रताप सिंह /उत्तर प्रदेश न्यूज़21/ औरैया
औरैया जनपद  के कई क्षेत्रों में मौसम ख़राब होने के कारण किसान हुए परेशान कई दिनों से लगातार मौसम के ख़राब होने की आशंका के चलते किसान अपने खेतों से गेहूँ की फसल उठाने में बड़ी तेजी से मशक्कत कर रहा था जिससे कि मेहनत से पैदा की हुई फसल बर्बाद न जावें लेकिन प्रभु की मर्जी के बिना तो एक पत्ता भी नही हिलता है वहीं एक तरफ कई दिनों पूर्व् से ही कोरोना नामक जैसी भयंकर बीमारी के चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया था और इधर प्रकृति भी अपना मुंह मोड़ रही है। परेशान किसानों के मुंह पर एक ही बात है कि भगवान अब क्या होगा जीवन लीला की  समाप्ति करोगें। कई जगहों पर किसानों ने अपनी फसलों को उठा लिया है कईयों की तो खेत मे ही पड़ी रह गई और बेमौसम वर्षात होने के कारण गेंहू की फसल भींगी पड़ी । वही खेतों में कटाई करने के लिए थ्रेसर खड़ी की खड़ी रह गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم