सहायल। सहार ब्लॉक के सौथरा अड्डा पी.डी पब्लिक स्कूल के मैदान में सोशल डिस्टेंस बनाकर करीब 1 सैकड़ा गरीब पुरुष व महिलाओं को आओ मिलकर करे मदद संस्था के सस्थापक अनुराग सिंह व सहायल थाना अध्यक्ष पप्पू सिंह के द्वारा को राहत सामिग्री बाटी गयी। राहत सामिग्री के पैकेट में आटा, चावल , सरसो का तेल, नमक , अरहर की दाल रही। इस मौके पर सौथरा अड्डा निवासी गुड्डन पाल क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंकज सिंह भदौरिया, रामलखन, जीतू सिंह कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन से फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिये जुटी है। संस्था की तरफ से संस्था के संस्थापक अनुराग मु.अमन, अमित, विकास, रजनीश, विपिन, मनोज आदि सदस्य संस्था की तरफ से राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर ही है।संस्था ने अब तक विभिन्न क्षेत्रों में सैंकड़ों परिवारों को राहत सामग्री उनके घर तक पहुंचाई है। संस्था के सदस्य लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है।संस्था के चार सदस्य ही राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य करती है। संस्था के समस्त कार्यकर्ता एकेडमी में ही रुकते हैं। संस्था के चेयरमैन व संस्थापक अनुराग सिंह ने बताया कि संस्थान अब तक सैंकड़ो परिवारों को लगभग 1 लाख 60 हजार की राहत सामग्री बांट चुका है। और आगे भी हम गरीब परिवारों की मदत करते रहेंगे।
उधर विकास खण्ड सहार की सौंथरा ग्राम पंचायत के प्रधानपति एडवोकेट पंकज कठेरिया व प्रमुख समाज सेवियों के सहयोग से लाकडाऊन के कारण लगातार घरों में रहने की वजह से कोई ब्यक्ति भूखा न रहे इसके चलते उनके द्वारा ग़रीबो,मजदूरों व रिक्शा वालो को सोमवार को राशन लगातार ग्राम पंचायत के सौंथरा अड्डा,सौंथर गांव,इच्छाराम की मढाईया, पूर्वा किशोर व राहगीरों आदि इलाकों मे घरों पर पहुचाने का काम किया जा रहा। ये काम लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन का सहयोग भी करें। मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप कुमार,राजेश तिवारी,शिवपाल सिंह,संजू,मोहन, चंद्रकेस,महिपाल सिंह,शिवकुमार सविता,सुनील सहित अन्य लोग शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know