संवाददाता नितिन पांडे उत्तर प्रदेश न्यूज21
सहार- कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बुधवार को दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहगांव , आजादपुर , कमालपुर , गोसाई पुरवा , नवादा , गाजीपुर, रूरूआ , गपकापुर , नया पुरवा
आदि गांव में गरीबों , असहाय एंव जरुरतमंदो को आटा,दाल, चावल,तेल,मासाला, आदि चीजे वितरित की । इससे पूर्व भी वह बहुत से गावो में राशन सामिग्री व भोजन के पैकेट वितरित कर चुके है । उन्होंने कहा कि जब तक लाँकडाउन हैं,वह दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण का समय चल रहा है।ऐसे में प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज बनता हैं,कि वह वायरस से खुद की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतते हुए, जरुरतमंदों की मदद को आगे आएं। जिससे रोज कमाने व खाने वाले लोग भूखे न रहें। उन्होंने कहा कि जनपद में जोगी,भडगडा,नट,कंजड,आदि अपने परिवारों का भरण पोषण करते थे। ऐसे लोग वर्तमान समय में अपने घरों या डेरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, ऐसे जरुरतमंद लोग लाँकडाउन के समय भूखे न रहें। इसलिए जिम्मेदार नागरिक आगे आएं। उन्होंने सबंधित सभी ग्रांम पंचायतों के कोटेदारों को निर्देशित किया कि वह शीघ्र सभी गरीबों के यहाँ राशन पहुंचाए।जिससें कोई भूखा न रहें। उनके साथ निजी पीआरओ प्रमोद राजपूत मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know