संवाददाता शुभम शुक्ला उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
मौरावां उन्नाव:-(कोरोनावायरस) संक्रमण की रोकथाम हेतु जनपद उन्नाव में लगातार अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में थाना मौरावा जनपद उन्नाव क्षेत्र में श्री राजेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक व सेक्टर पुलिस अधिकारी सीताराम मिश्रा मौरावां उन्नाव ।पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से कोविड-19 (कोरोना वायरस) संक्रमण की रोकथाम हेतु जनता से अपील कराई गई ।तथा सीमावर्ती जनपद रायबरेली को शासन द्वारा रेड जोन घोषित किया गया और थाना स्थानीय का काफी क्षेत्र जनपद रायबरेली की सीमा से लगा हुआ है को दृष्टिगत रखते हुए विशेषकर सीमावर्ती ग्राम प्रधानों को जनता को जागरूक करने की अपील की गई। तथा सभी ग्राम प्रधानों को अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर जनता को जागरूक करने हेतु ऑडियो संदेश भी जारी कराया गया श्री रवींद्र मिश्र वीडियो विकासखंड हिलौली द्वारा अपने सरकारी वाहन पर जागरूकता बैनर लगाकर क्षेत्र में जनता को जागरूक किया गया और सुरभि पांडे( E.O )नगर पंचायत मौरावा द्वारा कस्बा मौरावां में लोगों को जागरूक किया गया तथा कस्बा क्षेत्र की मस्जिदों से भी अलाउंस कराया गया कि कोई भी व्यक्ति बाहर ना निकले तथा किसी भी प्रकार से विशेषकर जनपद रायबरेली के लोगों के संपर्क में ना आए मेरे द्वारा क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर थाना मौरावा क्षेत्र में लगातार जागरूकता अपील अभियान चलाया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know