Top News

घर पर अपनों के साथ बिताएं समय, रहे सुरक्षित- मोहित अग्निहोत्री*

संवाददाता नितिन पांडे उत्तर प्रदेश न्यूज21
सहार :- लॉक डाउन की समय सीमा खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुनः 19 दिनों की घोषणा कर दी जिसके आठ दिन बीत जाने के बाद कोरोना पीड़ितों की संख्या घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। जिसकी मुख्य वजह दिल्ली के निजामुद्दीन ने लौटे जमाती है। जमातियों की वजह से औरैया समेत जिले का दिवियापुर,हालेपुर, दयालपुर ,खानपुर आदि कस्बे इसकी चपेट मे आ गये। औरैया जनपद मे कोरोना वायरस की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। यह देखते हुए औरैया जिले के विकासखण्ड सहार की ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह के प्रधानपति मोहित अग्निहोत्री के द्वारा सभी लोगों से सतर्कता बरतनें व जागरुक रहने की अपील की जा रही है।

मोहित अग्निहोत्री ने कहा कि पुर्वा दानशाह सहार व अन्य जगह के बेहसारा गरीब व मजदूर सभी जरूरतमंदों की हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। यह समय हम सबको साथ मिलकर चलने का है। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम सभी अपने-अपने घरों में अपने परिवार के साथ समय बिताएं और सुरक्षित रहे। घर में रहकर  सादा भोजन करें और स्वस्थ रहें ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी ना हो और आपको घर से बाहर न जाना पड़े। फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना वायरस से लड़ने का एकमात्र तरीका है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने