फोटो मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख की चेक सौंपते सहार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सपा जिला उपाध्यक्ष श्याम बाबू यादव
दिबियापुर । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए क्षेत्र पंचायत सहार की ओर से ब्लाक प्रमुख ने 5लाख रुपए की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दी। यह चेक ब्लाक प्रमुख सहार सुषमा यादव के पति सपा नेता श्याम बाबू यादव ने अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह को सौंपी। श्याम बाबू यादव ने बताया कि 5लाख रुपए की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपी गई। बताया कि वह अपने ब्लाक में गरीबों, बेसहारा, मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए वह स्वयं भी राशन आदि पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know