उत्तरप्रदेश न्यूज़21
दिबियापुर । सोमवार को थाने की चौकी बबीना के उ0नि0 शम्भू दयाल मय हमराही थाना दिबियापुर जनपद औरैया द्वारा वांछित अभियुक्त भारत सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामपाल पुत्रगण कुवरपाल सिंह निवासी उदूपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मु0अ0सं0 130/20 अन्तर्गत धारा 147/148/149/307 IPC व 7 CL Act में वांछित थे। अभियुक्त भारत सिंह के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस व 01 मिस कारतूस बरामद हुआ जिसके विरुद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर कार्यवाही
सहायल । सोमवार को उ0नि0 दिनेश कुमार मय हमाराही थाना सहायल द्वारा जनपद में प्रभावी लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर अभियुक्त कपिल कुमार पुत्र मुकेश चन्द्र निवासी कस्बा व थाना सहायल थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 66/20 अन्तर्गत धारा 188/270 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know