Top News

25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ब्यूरोचीफ':-सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
कालपी - कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्यायपुर महेवा में
भरी दोपहर में छत में लगे कुन्डे में दुपट्टे से महिला द्वारा फांसी लगातार आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व तहसीलदार कालपी ने मौके पर पहुंचकर जाचं पडताल की तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय उरई भेज दिया।*गुरुवार की दोपहर करीब 2-3 बजे के करीब कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्यायपुर महेवा में दो साल पहले हुई शादीशुदा महिला आरती पाल पत्नी दीपक पाल उम्र करीब 25 वर्ष ने घर की छत में लगे कुन्डा में काले दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाते हुये जीवन लीला समाप्त की।घटना की जानकारी लगते ही डायल 100 मौके पर घटना स्थल पर पहुचीं। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक राहुल पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिकचंद पटेल तहसीलदार शशिविन्द द्विवेदी व हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह को लगी। मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।तो देखा कि महिला द्वारा पेटीकोट व काले ब्लाउज को पहने हुये काले दुपट्टे से आत्महत्या की है। मौके पर पहुचे आला अधिकारियों ने मृतका के पति दीपक व ससुर देवी शरण से अलग-अलग पूछताछ की तथा मृतका के मायके में उसके पिता शिशुपाल निवासी ऐरी थाना डकोर को सूचित किया गया।पुलिस ने शव का पंचमाना भर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय उरई भेज दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم