गाँव में साथ के बच्चों को बाँट रहा निशुल्क हैंडवाश
सैनिटाइजर से धुलवा रहा लोगों के हाँथ।
सहार। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से समूचे देश में दहशत का माहौल है ऐसे में क्षेत्र के ग्राम जलालपुर का 12 वर्षीय हनी पाठक कक्षा 7 का क्षात्र है कोरोना से बचाव के लिए गाँव के लोगों को लॉकडाऊन का पालन करने की अपील कर रहा है और सैनिटाइजर से जगह-जगह लोगों के हाथ धुलाते घूम रहा है इन दिनों कोरोना संक्रमण को लेकर लाक डाउन चल रहा है ऐसे में लोगों को अपने घरों में ही रहना पड़ रहा है इसी के चलते क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी बारह वर्षीय हनी पाठक पुत्र हृदेश पाठक भी गांव में रहकर अपने गांव के रहने वाले लोगों और अपने हमउम्र साथियों को संक्रमण से बचाव हेतु गाँव में घूम-घूम कर लाक डाउन का पालन करने और घरों में भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के प्रति जागरूक करने के साथ ही सैनिटाइजर से लोगों के हाथ धुलाने और जरूरतमंद गरीब बच्चों को हैंडवास भी निशुल्क वितरित कर रहा है हनी के पिताजी बीना इटावा में अपना क्लीनिक चलाते हैं और उनकी माता अर्चना पाठक गाँव में ही शिक्षिका है बच्चों के इस योगदान की चारो तरफ सराहना हो रही है।हनी की माँ का कहना है कि इसको कितना भी रोको लेकिन घर में नहीं रुकता गली से खेतों से आने वाले लोगों के हाँथ सैनिटाइजर से धुलवाता है और गाँव के जिन बच्चों के पास सैनिटाइजर और हैंडवाश नहीं है या खरीद नहीं सकते उनको घर से ले जाकर देता है और सभी को कोरोना वायरस के प्रति सावधान और बचकर रहने की सलाह दे रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know