Top News

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमन रहे अव्वल

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमन रहे अव्वल
उत्तरप्रदेश न्यूज़21

दिबियापुर। नगर के राणा नगर स्तिथ न्यू एरा पब्लिक
कॉन्वेंट स्कूल में निश्च्छल प्रहरीय संस्था आगरा की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजयी
प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें अमन यादव प्रथम,प्रगति पाल द्वितीय, अर्पिता दुबे तृतीय,आयुष राजपूत चतुर्थ व प्रतीक अग्निहोत्री पंचम स्थान मिला।
मुख्य अतिथि निश्च्छल प्रहरीय संस्था के संस्थापक शिवा राठौर ने इन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। इससे बुद्धि का भी विकास होता है। पुरस्कार प्राप्त होने से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल की प्रधानाचार्या रचना पांडेय ने कहा कि आज के प्रतियोगिता के दौर में ऐसे आयोजन काफी उपयोगी सिद्ध होंगे। अध्यक्षता विधालय के प्रबंधक निशांत पांडेय ने किया। वहीं सलाहकार श्याम बाबू शर्मा ने आभार जताया। प्रतियोगिता में 32 छात्र/ छात्राओं प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान विधालय के शिक्षक रिंकी बाजपेई,निशी शर्मा,हिमांशु,फरहीन,आशुतोष,मनीष,आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने