Top News

तालाब में शव मिलने से हड़कंप देखें कौन था ये शख्स.....

तालाब  में शव मिलने से हड़कंप देखें कौन था ये शख्स........

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश

उरई। सदर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
इमिलिया में शनिवार को सुबह लोगों ने गांव के तालाब में अंजनि कुमार ढ़ीमर के 27 वर्षीय युवक का शव तालाब में तैरते देखा। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक युवक सुबह घर से शौंच के लिए निकला था लेकिन काफी देर तक वापिस नहीं लौटा था। जिसके कारण वे लोग उसकी तलाश कर रहे थे। युवक की मौत को लेकर परिजन किंकर्तव्यविमूड़ता के कारण फिलहाल कुछ कह नहीं पा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने