Top News

देखें क्या कहते है जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार

देखें क्या कहते है जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार


ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी
उत्तर प्रदेश न्यूज़21


जालौन 
जिस बीट कॉन्स्टेबल के क्षेत्र में अपराध होता है, तो जिम्मेदारी उस बीट कांस्टेबल की होगी कि उसका खुलासा करें, साथ ही कार्यवाही न करने पर बीट कांस्टेबल के साथ-साथ उस क्षेत्र का हल्का इंचार्ज भी जिम्मेदार होगा, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा की बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कही।
उन्होंने अपराध समीक्षा की बैठक लेते हुए कहा कि पास्को एक्ट के मामले में अपराधियों को सजा नहीं हो पा रही है, इसीलिए इस मामले में विवेचना करने वाले संबंधित विवेचक तेजी लाते हुए न्यायालय में जल्द से जल्द सजा दिलवाने की कार्यवाही करें, जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि लाईन आर्डर और विवेचना को अलग-अलग पार्ट में रख दिया गया है, साथ ही पायलट प्रोजेक्ट के तहत उरई कोतवाली में जो बीट सिस्टम लागू की गई है उस पर सभी अच्छी तरीके से काम करें। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है, इसीलिए एलआईयू को विशेष निगरानी रखने के लिए कहा है, अगर कोई भी बाहरी व्यक्ति आता है तो उसकी जांच तत्काल कराए जाये साथ ही उस पर विशेष निगाह रखी जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण मास्क की कालाबाजारी और सैनिटाइजर की बिक्री बढ़ गई है। अगर कोई भी कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने