Top News

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में सी.एम.एस.छात्रों ने विश्वमें प्रथम रैंक पाया

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में सी.एम.एस.छात्रों ने विश्व
में प्रथम रैंक पाया

 विश्व स्तर पर बढ़ाया शिक्षण संस्थान व  देश का गौरव

घनश्याम सिंह
उत्तर प्रदेश न्यूज़21

लखनऊ- राजधानी के प्रख्यात शिक्षण संस्थान सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-5 की छात्रा अनुषा सिंह एवं कक्षा-8 के छात्र रमन मिश्रा ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में अंग्रेजी विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर दोनों छात्रों को सी.एम.एस. द्वारा पचास-पचास हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी व संस्थापिका भारतीय गांधी ने इन दोनों छात्रों की स्वर्ण सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाइयाँ दी। 
इस संबंध में सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी  हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने अंग्रेजी ज्ञान का प्रदर्शन किया। श्री शर्मा ने कहा कि सी.एम.एस. शिक्षण संस्थान का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए, यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र-छात्राएं समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने