Top News

होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दिबियापुर। होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फिजां में चारों ओर रंग गुलाल उड़ता दिखा तो
युवाओं ने नाच गाकर खूब धमाल मचाया। पर्व की शुरुआत नौ फरवरी की शाम होलिका दहन से हुई। जगह -जगह रखी गई होली जली तो लोग गन्ना और नया अन्न लेकर पहुंचे। यहां आग लेकर घर वापस पहुंचे और वहां बनी उपलों (बल्ला) की होली जलाई। लोगों ने बड़ों का अभिवादन कर उनका आशीष हासिल किया। मंगलवार की सुबह से ही माहौल होली के रंग में डूब गया।
जन जागृति सेवा समिति रजिस्टर्ड नेशनल एनजीओ के बैनर तले बैसुंधरा गांव में एनजीओ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के आवास पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में मस्ती का आलम रहा। यहां एक दूसरे पर गुलाब की पंखुड़ियां उड़ेल कर पर्व मनाया गया व एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर गले मिलकर एक दूसरे से मिलजुलकर रहने का संदेश दिया।

उधर मोहल्ला रामकृष्ण नगर स्थित कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत के आवास पर एनजीओ के राष्ट्रीय संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम शंकर चतुर्वेदी ने रंग व गुलाल से होली खेल एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। उनके साथ भाजपा नेता अवधेश शुक्ल ने रंग खेलने आए लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दी। करीब एक सैकड़ा युवा एक साथ थिरके तो माहौल में होली की रूमानियत तैरती नजर आई।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पांडेय,महिला टीम अध्यक्ष जिला औरैया ममता जी,मेनका जी,रूपा जी,रोहित,मधुबाला,कमला,लता जी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने