*कन्नौज में बाइक को बचाने में एक स्विफ्ट डिजायर कार निचली गंग नहर में जा गिरी।*
*असंतुलित स्विफ्ट कार नहर में गिरी: पुलिस कर्मी के सात परिजनों की दर्दनाक मौत*
◆ *औरैया जनपद के सीमावर्ती कन्नौज क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा*
◆ *कन्नौज के डीएम और एसपी मयफोर्स मौके पर पंहुचे मौके पर*
घनश्याम सिंह
औरैया :औरैया और कन्नौज के सीमावर्ती उमर्दा कस्बे के निकट नहर मार्ग पर एक बाइक सवार को बचाने में एक स्विफ्ट कार नहर में गिर गई जिससे उसमें सवार पुलिस कर्मी के सात परिजनों की दर्दनाक मौत हो गई।।
कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मिरूअन मढ़हा गांव निवासी गौरव पुत्र योगेंद्र भदौरिया अपनी कार में परिजनों के साथ सवार होकर तालग्राम थाना क्षेत्र के बरही गांव में अपने रिश्तेदारी में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार में गौरव की पत्नी पप्पी, माँ रेखा देवी, पुत्री सुभि व लाडो, कृष्णा पुत्री सुधीर, मोनी पुत्री भानुप्रताप, हर्ष पुत्र भानु प्रताप, आयुषी पुत्री सुधीर व सोनी पत्नी सुधीर सवार थे,जब कार नहर मार्ग पर ठठिया थाना क्षेत्र के चटरुआपुर गांव के समीप पहुंची तभी उनकी कार के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया,जिसे कार चला रहे गौरव ने बाइक को बचाने में संतुलन खो दिया, जिससे कार निकली गंग नहर में जा गिर गई, कार नहर में गिरते ही वहां अफरा तफरी मच गई। जिससे कार में सवार पप्पी पत्नी गौरव, बेटी लाडो,कल्लो बहन मोहनी,सोनी आदि सात की मौत हो गई,कार में ग्यारह लोग सवार बताए जा रहे हैं,इस हादसे में माह के हर्ष का अभी तक पता नहीं चल पाया है,दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिसकर्मी के गांव मिरु अनमढ़हा व ससुराल गोपालपुर औरैया में चीत्कार गूँज उठा,उधर सूचना पाकर डीएम व पुलिस अधीक्षक मौके पर पंहुचे ।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know