गणतंत्र दिवस पर जन जाग्रति सेवा समिति को मिला प्रशस्ति पत्र
उत्तरप्रदेशखबर २१
सहायल। जन जागृति सेवा समिति रजिस्टर्ड नेशनल एनजीओ औरैया जिले के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के जिलों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहा है जाति धर्म और अमीरी गरीबी के भेदभाव को छोड़कर आपस में सबकी मदद कर रहा है और समाज हित को सर्वोपरि रखना उसका दायित्व है वही एनजीओ की ओर से पाठशाला के माध्यम से गरीब तबके के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान कर रहा है जिससे एनजीओ दिनों दिन ऊंचे पायदान पर बढ़ता जा रहा है वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब, हरियाणा के बाद अब जन जागृति सेवा समिति परिवार के राजस्थान में रविकुमार सेन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्य्क्ष ओम शंकर चतुर्वेदी के दिशानिर्देशानुसार अब
रावतसर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान में समय - समय पर गरीब,असहाय लोगों की मदद व स्वास्थ्य शिविर लगवाकर मदद कर रहे है जिससे गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी सीमा चौधरी जी,तहसीलदार किस्तूरीलाल जस्सल जी, पीलीबंगा विधायक धमेंद्र मोची जी, थानाधिकारी अरुण चौधरी जी,नगरपालिका अध्यक्ष नीलम हरवीर सहारण जी ने प्रदेश अध्यक्ष रविकुमार सेन व उनकी टीम को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know