पूर्व कन्नौज सांसद डिम्पल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिवस
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक-आदित्य शर्मा
औरैया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्म दिन बुधवार को सपाइयों ने महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया। सपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लंबी उम्र की कामना की। उधर, बिधूना में डाक बगला में 51 किलो का केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। औरैया सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं।वही जिला उपाध्यक्ष रवि राजपूत ने डिम्पल यादव को दीर्घायु की भगवान से कामना की सपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अभी से आगामी चुनावों को मद्देनजर जुट जाएं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know