सोशल वेलफेयर कमेटी करवा रही गरीवों को भोजन
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उप संपादक अनुराग सिंह....
इस विचित्र पहल को नगर के सभी लोगों ने सराहा व सोशल वेलफेयर कमेटी का सहयोग करने के लिए मन बनाया
फफूंद (औरैया) 2 जनवरी
नगर फफूंद में प्रदेश की सामाजिक संस्था सोसल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने कमेटी के पदाधकारियों व जन सहयोग से नव वर्ष के दूसरे दिन भी नगर में अनाथ असहाय बेसहारा अपंग लाचार व्यक्ति को सोसल वेलफेयर कमेटी ने जनसहयोग से मुफ्त में भोजन खिलाया और जरूरतमंदों को भोजन पैकेट बांटे और नगर के तिराहे चौराहे पर भूंखे बैठे अनाथ अपंग बेसहारा लाचार व्यक्तियों को भोजन पैकेट वितरित किए
गुरुवार को नगर के मोहल्ला जोगियान बकरी मंडी में प्रदेश की सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर कमेटी ने जन सहयोग से नव वर्ष के दूसरे दिन भी मुफ्त में भोजन , बेसहारा , अपंग, अनाथ,लाचार व्यक्तियों को खिलाया नगर के मेन बाजार होम गंज गल्ला मंडी, चमनगंज, ख्याली दास तिराहा अछल्दा चौराहा, मुरादगंज तिराहा, पर दूसरे दिन भी पहुंचकर जरूरतमंदों व ऐसे लोगों को ढूंढ कर भोजन पैकेट वितरित किए
कमेटी के प्रदेशअध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ सिद्दकी ने बताया कि अब गरीबों , को रोजाना भोजन शाम को करवाया जाएगा , इस मौके पर अफ़ज़ल अंसारी, शारिक खान, अनिल सविता, राम किशोर, सर्वेश सविता, अनुराग मिश्रा, राकेश पाल, उपेन्द्र दुबे, तन्नू शुक्ला, कपिल तिवारी, राहुल पोरवाल, शशांक पोरवाल आदि सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय गरीबों को भोजन खिलाते सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व कमेटी के पदाधिकारी

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know