Top News

नए साल से पहले मोदी सरकार ने दिया झटका, रेलवे ने बढ़ाया किराया, एक जनवरी से लागू

नए साल से पहले मोदी सरकार ने दिया झटका, रेलवे ने बढ़ाया किराया, एक जनवरी से लागू

उत्तरप्रदेश न्यूज़21

संपादक-आदित्य शर्मा

 भारतीय रेलवे ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रव्यापर स्तर पर किराया बढ़ाने की घोषणा की जो एक जनवरी 2020 से लागू होगा।

हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है। रेलवे के मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार साधारण गैर वातानुकूलित, गैर उपनगरीय भाड़े में एक पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि की गई है। उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है।

रेलवे के आदेश के अनुसार मेल/एक्सप्रेस गैर वातानुकूलित ट्रेनों के किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर और वातानकूलित श्रेणियों में चार पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।किराया वृद्धि में राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन भी शामिल हैं।

1,447 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली दिल्ली-कोलकाता राजधानी ट्रेन के किराए में चार पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से लगभग 58 रुपये की बढ़ोतरी होगी। आदेश के अनुसार आरक्षण और सुपरफास्ट शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही पहले ही बुक हो चुकीं टिकटों पर भी भाड़ा वृद्धि लागू नहीं होगी।

नए साल से पहले मोदी सरकार ने झटका दिया है। रेलवे ने राष्ट्रव्यापी स्तर पर मूल यात्री भाड़े में वृद्धि की है। रेलवे ने एक्सप्रेस/मेल ट्रेनों में स्लीपर के किराए में 2 पैसा प्रति KM की बढ़ोतरी की है।

रेलवे आदेश के अनुसार उपनगरीय भाड़े में वृद्धि नहीं की गई है। साधारण गैर वातानुकूलित, गैर उपनगरीय भाड़े में एक पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ किराया एक जनवरी से प्रभावी हो जाएगा।

रेलवे के अनुसार मेल/एक्सप्रेस गैर वातानुकूलित ट्रेनों के भाड़े में दो पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि, वातानुकूलित श्रेणी के किराए में चार पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि, भाड़े में वृद्धि शताब्दी, राजधानी ट्रेनों के लिए भी लागू किया गया है। आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क में कोई बदलाव नहीं, भाड़े में बढ़ोतरी पहले ही बुक हो चुकीं टिकटों पर लागू नहीं होगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم