उत्तरप्रदेश न्यूज़21
उपसंपादक-अनुराग सिंह
गोरखपुर-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष दुशासन की भूमिका में है। वह झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर देश का चीरहरण करने जैसा काम कर रहा है। सीएए के समर्थन में गोरखपुर में हुई रैली में बोलते हुए योगी ने कहा कि अब मौन रहने से काम नहीं चलेगा। सबको मुखर होकर सामने आना होगा। एक-एक व्यक्ति को बताना होगा कि नए कानून पर विपक्ष की भूमिका गैर जिम्मेदाराना है। दुष्प्रचार करके दुनिया में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि वामपंथ का एक ही सिद्धांत है। वह झूठ है। वे एक झूठ को 100 बार बोलते हैं ताकि उसे सच मान लिया जाए। इस चक्कर में जनता ने वामपंथियों को दफन कर दिया। इसके बावजूद कांग्रेस और सपा के समझ में यह बात नहीं आ रही है।आदित्यनाथ ने कहा कि यह कानून कांग्रेस का पाप है, जिसका परिमार्जन उसे खुद करना चाहिए था। लेकिन यह कार्य भाजपा सरकार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को जहां प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहिए तो वहां वह लोगों को गुमराह कर रही है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम लोगों के बीच जाएं और नागरिकता कानून से देश को होने वाले फायदे के बारे में बताएं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know