Top News

औरैया जिले के अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक मनीष कुमार को 23 वें रास्ट्रीय युवा उत्सव यूथ आइकन के ख़िताब से नवाज़ा गया

शिक्षक मनीष कुमार को मिला यूथ आइकन अवार्ड
UTTARPRADESH NEWS-21
EDITOR-ADITYA SHARMA

भारत के 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव - 2020, जो कि प्रदेश की राजधानी उत्तरप्रदेश मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस अवसर पर जनपद औरैया के राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षक मनीष कुमार को यूथ आइकन के ख़िताब से नवाज़ा गया । नवयुवकों के इस महासंगम में देश के सभी प्रदेशों से युवाओं ने प्रतिभाग किया । जनपद औरैया से यूथ आइकॉन के रूप में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक मनीष कुमार को विज्ञान संचार के लिए यूथ आइकॉन का अवार्ड  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय उपेन्द्र तिवारी जी ने प्रदान किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की ।
 मनीष कुमार द्वारा बेसिक शिक्षकों को नवाचारी ढंग से प्रशिक्षित करने, बच्चों मे विज्ञान विषय को रुचिकर बनाने व अब तक देशभर के 17 राज्यों के हज़ारों शिक्षकों व बच्चों को अपने शैक्षिक नवाचारों से लाभान्वित किया गया है । मनीष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान संचारक के रूप में विज्ञान संचारण ही ध्येय बन चुका है । 
मनीष ने यह अवार्ड अपने परिवार, मित्रों व गुरुजनों को समर्पित किया है । इस उपलब्धि पर विभाग के मुखिया बीएसए एस. पी. सिंह, व ज़िलाधिकारी अभिषेक ने बधाई दी ।
बेसिक शिक्षा विभाग का मान बढ़ाने वाले शिक्षक मनीष की इस उपलब्धि पर सभी साथी शिक्षकों ने उन्हें फोन कर बधाई दी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم