Top News

कंटीले तारों में फंसकर आए दिन लहू लुहान होते हैं बेजुबान पशु व ग्रामीण

    UTTARPRADESHNEWS-21
न्यूज सम्पादक  औरेया-घनश्याम सिंह यादव 
दबंगों द्वारा आम रास्ते पर लगाए कंटीले तारों से ग्रामीणों का निकलना दूभर
◆कंटीले तारों में फंसकर आए दिन लहू लुहान होते हैं बेजुबान पशु व ग्रामीण
◆पीड़ित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बिधूना को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 औरैया : जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जीवा सिरसानी में दबंगों द्वारा हठधर्मी से सरेआम आम रास्ते पर लगाये गए कंटीले तारों से ग्रामीणों का राह चलना दूभर हो रहा है।।
  ग्रामीणों अरुण कुमार पुत्र बुद्धा लाल आदि ने उपजिलाधिकारी बिधूना को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम जीवा सिरसानी निवासी मंगली प्रसाद पुत्र अजुद्दी तथा उनके पुत्र देवेंद्र,छुटकी ने दबंगई से गांव के मध्य आम रास्ते पर कंटीले तार लगा दिए हैं जिससे ग्रामीणों, बच्चों,महिलाओं,बुजुर्गों को आवाजाही में भारी तकलीफ उठानी पड़ती है,इन कंटीले तारों में फंसकर आये दिन बेजुबान पशु व ग्रामीण घायल होते हैं,पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में जब उन्होंने विपक्षीगणों से तार हटाने को कहा तो अपराधी प्रवत्ति के दबंग धमकाते हुए मारपीट पर आमादा हो गए,पीड़ित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बिधूना को पत्र भेजकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।।
मेल-auraiya.upnews21@gmail.com

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم