Top News

थाना कायमगंज में नागरिकता संसोधन अधिनियम के तहत सभा का आयोजन किया गया....

थाना कायमगंज में नागरिकता संसोधन अधिनियम के तहत सभा का आयोजन किया गया......

उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उप संपादक अनुराग सिंह...

फर्रुखाबाद-आज नागरिकता संशोधन आधिनियम को लेकर शहर में शान्ति, जागरूकता व भाईचारा कायम रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, एस़० डी० एम० अमित आसेरी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डा० विनय प्रकाश कायमगंज कोतवाली परिसर में शहर के प्रतिष्ठित लोगों की पीस कमेटी का आयोजन किया।
मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह नें सभी समुदाय से आये लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की विस्तृत जानकारी दी। वताया यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं है।
भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का ACC से कोई अहित नहीं है।
CAA से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, यह कानून किसी हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नहीं करेगा।
यह कानून केवल उन लोगों के लिए है जिन्होंने वर्षो से वाहरी उत्पीड़न का सामना किया और उनके पास भारत आने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। इस मीटिंग में आये सभी सुमदाय के लोगों ने अपने अपने विचार रखे कहा इस शहर में बर्षों से चली आ रही गंगा जमुनी की रहरीज पर शान्ति व्यवस्था हम खराव नहीं होने देगें हम कीमत पर शान्ति व्यवस्था वनाये रखेगे। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता डा० विकास शर्मा, उमेश गुप्ता, आदेश अग्निहोत्री, शिव वालक शर्मा,इसहाक भाई, हाफिज शाहनूर, आवेद खां, हाफिज अली, अख्तर खॉ, नितिन रस्तोगी, जावेद मंसूरी, मनोज कौशल, मसूद खॉ आदि सैंकड़ो सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने