उत्तरप्रदेश न्यूज़21
व्यूरो - दिबियापुर औरैया
झींझक दिल्ली-हावड़ा रेल औरैया जिले के फफूंद स्टेशन के पास पटरी चटकने के कारण झींझक स्टेशन पर अप की तेजस और राजधानी एक्सप्रेस को दो मिनट रोका गया। इसके बाद काशन देकर रवाना किया गया। बुधवार की सुबह आठ बजे औरैया के फफूंद रेलवे स्टेशन के यार्ड पर खंभा नंबर 1099/15 और 17 के बीच अप की पटरी चटक गई। इस कारण झींझक स्टेशन पर अप की तेजस एक्सप्रेस को सुबह 8:33 बजे रोका गया। 8:35 बजे काशन से रवाना किया गया। उसके पीछे आई अगरतला-आनंद बिहार राजधानी को 8:36 बजे रोका गया। 8:38 बजे रवाना किया गया।स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि फफूंद यार्ड में अप की पटरी चटकने के कारण दोनों ट्रेनों को काशन देकर रवाना किया गया था।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know