Top News

जन्मदिन के दिन ही शहीद हुआ सेना का जवान, 16 दिन पहले हुई थी शादी

जन्मदिन के दिन ही शहीद हुआ सेना का जवान, 16 दिन पहले हुई थी शादी

उत्तरप्रदेश न्यूज़21

राजस्थान के भरतपुर के सेना के जवान सौरभ कटारा जम्मू कश्मीर में हुए बम ब्लास्ट में शहीद हो गए। 22 वर्षीय सौरभ कटारा आर्मी की 28 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे और उसकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में थी। शहीद सौरभ कटारा की शादी 8 दिसंबर को ही हुई थी और शादी के बाद वह 14 दिसंबर को वापस अपनी ड्यूटी के लिए कुपवाड़ा चले गए थे। 25 दिसंबर को ही सौरभ कटारा का जन्मदिन था जहां उनके परिजन और पत्नी उनका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर ही रहे थे। जैसे ही सौरभ के परिजनों और पत्नी को उनकी शहाहदत की खबर मिली मानों उनपर दुखों का पहाड़ सा टूट गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
राजस्थन के भरतपुर के जवान सौरभ कटारा जम्मू कश्मीर में हुए बम ब्लास्ट में शहीद हो गए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने