* उत्तरप्रदेश न्यूज़21 औरैया*
पराली जलाने पर 208 किसानों पर 4.80 लाख का जुर्माना
जनपद में पराली जलाने के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बरती है। डीएम अभिषेक सिंह मीणा, उत्तरप्रदेश न्यूज़ औरैया जनपद में पराली जलाने के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बरती है। डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त कार्रवाई की है। 192 किसानों को नोटिस जारी करते हुए चार लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अंकुश न लगा पाने पर डीएम ने एसडीएम बिधूना को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में सफल न होने पर तहसील औरैया और बिधूना के पांच लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए 32 लेखपालों को कड़ी चेतावनी जारी की गई।
सहयोग नहीं करने पर उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने विभाग के पांच प्राविधिक सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
192 किसानों के अलावा पराली जाने के अन्य 16 मामलों में एसपी सुनीति ने बिधूना सर्किल के चार थानों के 11 चौकी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने सभी एसडीएम, लेखपालों व कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनपद में किसी को भी पराली न जलाने दें यदि कोई भी किसान इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
रिपोर्टर-आदित्य शर्मा
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know