*♦️ बेला में DM-SP औरैया का निरीक्षण ♦️*
*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक औरैया ने थाना बेला का किया आकस्मिक निरीक्षण*
■ *थाना परिसर, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश*
■ *कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता - डीएम व एसपी का संयुक्त बयान*
शुभम बाबू
औरैया
सोमवार को जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती औरैया द्वारा थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, शस्त्रागार, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया गया।
*जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने कहा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। थाने में आने वाले हर फरियादी की सम्मानजनक सुनवाई हो और निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाया जाए।
*पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति और साइबर अपराध पर विशेष फोकस रहेगा। थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
◆◆ *“कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, पीड़ित को त्वरित न्याय मिले” - DM & SP Auraiya* ◆◆
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know