■ *साथी शिक्षकों ने फूल मालाओं से लादकर किया जोरदार स्वागत*
औरैया
बेसिक शिक्षा को और अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर आयोजित एआरपी (तृतीय चरण) चयन प्रक्रिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट मढ़ोकमीत में कार्यरत शिक्षक विश्वनाथ सिंह उर्फ वीएन यादव ने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व साथी शिक्षकों का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और साथी शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।
अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या-68-5099/375/2025-1/1358920/2026, बेसिक शिक्षा अनुभाग-5, लखनऊ, दिनांक 15 जून 2026 के अनुपालन में जनपद औरैया में नवीन एआरपी (तृतीय चरण) चयन 2026-27 की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई गई। चयन प्रक्रिया के तहत अर्ह आवेदक शिक्षकों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया। इसके बाद जारी चयन सूची में विश्वनाथ सिंह उर्फ वीएन यादव ने मेरिट में प्रथम स्थान हासिल किया।
सहार निवासी वीएन यादव के पुनः एआरपी पद पर चयनित होने की खबर मिलते ही साथी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने कहा कि उनकी मेहनत, लगन और शैक्षिक अनुभव का लाभ बेसिक शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा।
इस अवसर पर एसआरजी सुनील दत्त राजपूत, सुभाष रंजन द्विवेदी, अलका यादव, पूर्व एआरपी अरुण यादव, विनय कुमार वर्मा, सुबोध कुमार बौद्ध, आशुतोष शुक्ला, अमन यादव, पंकज कठेरिया, पंकज त्रिपाठी, एआरपी अमित पाल, रश्मि अग्निहोत्री, अमित कुमार दोहरे, प्रतिभा यादव, लक्षद्वीप, दीपक कुमार, मानवेन्द्र सिंह, जैनेन्द्र पाल, पुष्पेंद्र यादव, संध्या शर्मा, लालाराम, प्रीति त्रिपाठी, विपिन पांडेय, शैलेन्द्र जादौन, विजय कुशवाहा, प्रतीक कुमार, दिवाकर, कमलेश्वर बाजपेयी, राजकुमार, रजनीश यादव, मिराज बाबू, इन्द्रेश यादव, शैलेन्द्र गुप्ता, महेश शर्मा, विपिन दीक्षित, गुरुदत्त यादव, प्रमोद राजपूत, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने माल्यार्पण कर वीएन यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know