Top News

*नहर किनारे गहरे खड्ड में लावारिस उल्टी खड़ी मिली मोटरसाइकिल*


■ *ग्रामीणों में फैली सनसनी,याकूबपुर चौकी पुलिस ने बाइक को लिया कब्ज़े में*
औरैया
 थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत देर शाम याकूबपुर कस्बे से पूर्व रामगंगा नहर की पटरी स्थित रोड के किनारे गहरे खड्ड में एक अज्ञात व्यक्ति की बाइक उल्टी खड़ी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लावारिस मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया है।
 घटनाक्रम के अनुसार थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत पिपरौली एवं याकूबपुर कस्बे के मध्य रामगंगा नहर निचली प्रखंड  इलाहाबाद शाखा पर  ग्राम निवादा जलालपुर जाने वाले रोड पर पुल के करीब 200 मी दाहिनी तरफ नहर पटरी स्थित डामर रोड के नीचे गहरे खड्ड में धान की खेत की मेड़ पर एक लावारिस उल्टी खड़ी बाइक ग्रामीणों ने देखी और पुलिस को सूचना दी, इस पर चौकी इंचार्ज याकूबपुर संदीप जादौन ने आरक्षी हरिश्चंद्र,ओमकार सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों अवनीश कुमार भावी प्रधान पुष्पेन्द्र, रजपाल,वीरेंद्र आदि की सहायता से बाइक को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकलवाया  और पुलिस चौकी याकूबपुर ले गए, अनुमान लगाया जा रहा है की टीवीएस कंपनी की राइडर बाइक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने या तो चोरी से लाकर यहां छोड़ दिया होगा या कोई दुर्घटना घटना से नीचे बाइक पहुंच गई होगी, लेकिन यह आश्चर्य की बात है की नहर पटरी स्थित सड़क के नीचे गहरे खड्ड के बाद खेत की मेड़ पर बाइक कैसे पहुंची और कैसे उल्टी खड़ी हुई, फिलहाल ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, इस संबंध में चौकी इंचार्ज याकूबपुर संदीप जादौन ने बताया कि लावारिस बाइक को कब्जे में लिया गया है उसके मालिक व घटना की तहकीकात कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने