Top News

ग्राम वावली में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ली गई स्वच्छता की शपथ*

*मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना-प्रशांत कश्यप 

  
 रिपोर्ट बन्टी यागिक कुठौंद

कुठौंद जालौन। विकास खण्ड कुठौंद के ग्राम पंचायत वावली गौशालापरिसर में वावली के ग्राम प्रधान, ग्राम सदस्य तथा पंचायत के कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायत अधिकारी शुभम बाजपेई ने सोमबार को स्वच्छता की सभी को शपथ दिलाई। जिसके बाद सभी ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान किया। विकास खण्ड कुठौंद के ग्राम पंचायत वावली सहित अन्य सभी पंचायतों में स्वच्छता अभियान चला।कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों के बीच स्वच्छता की शपथ लेकर साफ-सफाई का संदेश दिया। खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार रवि ने कहा कि सभी प्रधान और सचिव अपनी ग्राम पंचायत में साफ-सफाई को लेकर लोगों और को जागरूक करें। ग्रामवासियों को साफ सफाई और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करें। ग्राम पंचायत अधिकारी शुभम बाजपेई एवं प्रधान प्रशांत कश्यप  ने शपथ के दौरान लोगों को संदेश भी दिया। जिसमें कहा कि स्वच्छता को अपनाएंगे तो धरा को खूबसूरत बनाएंगे। जिससे हमारा परिवेश अच्छा होगा और कहा कि मन में रखो एक ही सपना, स्वच्छ बनाना है भारत अपना हमे बिंदु से सिंधु की ओर बढ़ना है और स्वच्छता को अपना कर हम भी मिसाल पेशकर बन सकते हैं देशभक्त। साफ सफाई कर हम सबको देशभक्त का संदेश समाज को देना है। जिसके उपरांत वावली के बड़े तालाब के किनारे सफाई अभियान चलाया गया। तालाब पर उगी झाड़ियों को साफ किया गया और बस्ती स्थित मंदिरो पर भी सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य कुठौंद अनिरुद्ध द्विवेदी उर्फ रामू,ग्राम प्रधान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोशल मीडिया प्रभारी ग्राम प्रधान प्रशांत कश्यप ,संजय दुबे,विजय सिंह,पंचायत सहायक सुंदरम सिंह,संजय सिंह सहित तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने