Top News

औरैया मे जब तक नहीं होंगी सुनवाई तब तक चलेगा ककोर अनिश्चितकालीन धरना-स्वच्छताग्राही

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया:मांगे मनमाने को लेकर छह दिन से लगातार स्वच्छताग्राही जिला मुख्यालय पर अनशन दे रहे हैं। सर्द रातों में भी लोग बैठे हैं।शासन की मंशा के तहत जनपद में 484 स्वच्छताग्राहियों का चयन किया गया था। नियमित रूप से कार्य देने के साथ ही मानदेय व टिगरिंग का भुगतान दिया जाना था। लेकिन ऐसा न होने पर 20 जनवरी से स्वच्छताग्राहियों ने प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोल दिया। कहा कि जब तक मांगे पूरी नही होंगी तब तक नही हटेंगे।

10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का आदेश
ककोर स्थित जिला मुख्यालय स्थित इंडिया पाइका मैदान में सैकड़ों की संख्या में स्वच्छताग्राही मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। स्वच्छताग्राहि संगठन जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि 484 स्वच्छताग्राहियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 20 जनवरी 2023 से वह लगातार मानदेय व अन्य वित्तीय सुविधाओं को लेकर धरना दे रहे हैं। पंचायत ओडीएफ होने पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने को लेकर भी आदेश है। लेकिन उन्हें अभी तक कुछ नहीं दिया जा सका है।

अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा
संविदा कर्मियों की तरह उन्हें नियमित कार्य भी नहीं दिया जा रहा है। स्वच्छताग्राही रात-दिन ककोर मुख्यालय में अपनी मांगों को लेकर को निकर धरना दे रहे हैं। शासन अनशन जारी रखेंगे। छठवें दिन भी अनशन जारी रहा। बताया कि वह लोग सर्द रातों में भी यही डटे रहते है। जब तक मांगे पूरी नही होंगी तब तक अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने